आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के दो अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है। कृषि विभाग में विशेष सचिव पर पदस्थापित राजेश सिंह को 1 जनवरी 2023 अथवा पदभार ग्रहण जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिसमय वेतनमान लेबल 14-144200-218200 में प्रमोशन दिया गया है। प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक उन्हें निदेशक, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड रांची के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है। वहीं राजेश सिंह को अपने पदस्थापन की अवधि के लिए अधिसमय वेतनमान में उत्क्रमित किया गया है। इसके अलावा प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल मनोज कुमार को एक जनवरी 2023 अथवा पदभार ग्रहण जो बाद जो हो कि, तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है। कुमार को प्रमोशन के बाद अगले आदेश तक प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाइबासा के पद पर पदस्थापित भी किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

