Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 30 की मौत
    Breaking News

    अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 30 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – कई शहरों की बिजली गुल, चार दिन में 12 हजार फ्लाइट्स निरस्त
    • – तापमान शून्य से 42 डिग्री नीचे तक पहुंचा, सड़कों पर जमी बर्फ

    वाशिंगटन। अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर लोगों पर मुसीबत बनकर टूटा है। देश के बीस करोड़ से ज्यादा लोग इस बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए हैं। अब तक 30 की मौत हो चुकी है। कई शहरों की बिजली गुल है और तापमान शून्य से 42 डिग्री नीचे तक पहुंचने से सड़कों पर बर्फ जम गयी है। एयरपोर्ट के रनवे पर बर्फ जमने से पिछले चार दिन में 12 हजार फ्लाइट्स निरस्त हो चुकी हैं।

    अमेरिका में आए बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक इस समय अमेरिका की 60 प्रतिशत आबादी यानी बीस करोड़ से ज्यादा लोग ठंड की भयावहता की चपेट में हैं। इनमें से साढ़े छह करोड़ लोग तूफान के कहर का सीधे सामना कर रहे हैं और पांच लाख लोग तो गंभीर बर्फीले तूफान की चपेट में आ चुके हैं। 17.7 करोड़ आबादी के लिए सर्द हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है, 1.1 करोड़ लोग बर्फीले तूफ़ान का सामना करने को विवश हैं। तापमान तेजी से गिरने के बाद भारी ठंड से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों पर भारी बर्फ के चलते एंबुलेंस मरीजों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

    इस तूफान से बिजली की लाइनों को बेहद नुकसान होने के कारण कई शहरों में बिजली गुल है।भारी बर्फबारी की वजह से कई जगह बिजली की हाईटेंशन लाइनों में स्पार्किंग हुई। इसके बाद बिजली की सप्लाई ठप हो गई और कई शहर अंधेरे में डूब गए। पूरे अमेरिका में हजारों कारोबारियों का कामकाज ठप हो गया है। कई शहरों में तापमान शून्य से 42 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। मोंटाना शहर में पारा -42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बफेलो में 8 फीट बर्फ की चादर बिछ गई। हवाई अड्डों के रनवे बर्फ में दब चुके हैं। इस कारण पिछले चार दिनों में 12 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स निरस्त करनी पड़ी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रचंड फिर बने नेपाल के प्रधानमंत्री, भारत व चीन ने दी बधाई
    Next Article कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर सभी तैयारियां अलर्ट मोड में रखें : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव

      September 19, 2025

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version