सरायकेला। जिले के दलमा अभयारण्य के माकूलाकोचा में रविवार को 67 वर्षीय हथिनी चंपा की मृत्यु हो गई। तीन दिन पूर्व गिरने के बाद वह कोमा में चली गई थी। वन विभाग उसका इलाज करा रहा था।

बताया जाता है कि चंपा हथिनी को वर्ष 2010 से माकूलाकोचा वन में रखा गया था। उसे झारखंड के जामताड़ा से वन विभाग ने सीज किया था। दलमा के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि विगत तीन दिनों से बीमार चंपा को स्लाइन चढ़ाने के साथ दवा भी दी जा रही थी। तीन चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही थी। वन विभाग के नियमानुसार रविवार को ही चंपा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version