Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुनिया ने भारत को सैन्य शक्ति और बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचाना : रक्षा मंत्री
    Breaking News

    दुनिया ने भारत को सैन्य शक्ति और बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचाना : रक्षा मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – उद्योग के माध्यम से समृद्धि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का आधार
    – सैनिक भौतिक सीमा की और संत कर रहे हैं भारतीय संस्कृति की रक्षा

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया आज भारत को सैन्य शक्ति के रूप में पहचानती है, क्योंकि सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए जोर दे रही है। आज भारत अपनी मेहनत और उद्यमशीलता की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था बन गया है। उद्योग के माध्यम से समृद्धि भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का आधार है।

    राजनाथ सिंह शुक्रवार को केरल में तीर्थदानम महोत्सव मनाने के लिए शिवगिरी मठ में एकत्रित संतों और विद्वान बुजुर्गों की सभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह श्री नारायण गुरु की दूरदर्शिता थी कि उन्होंने शिवगिरी मठ को शिक्षा, स्वच्छता आदि जैसे विषयों पर आम लोगों में जागरुकता फैलाने का आदेश दिया। गुरुजी की कृपा और पूज्य संतों के आशीर्वाद से हमारी सरकार ने भी इन विषयों पर विशेष ध्यान दिया है। सैनिक संत की अवधारणा का आह्वान करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि एक रक्षा मंत्री के रूप में वह सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के बल पर देश की भौतिक सीमाओं को सुरक्षित कर रहे हैं, उसी प्रकार संत सैनिक देश की संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं।

    उन्होंने संतों से कहा कि अगर हम देश के शरीर की रक्षा कर रहे हैं, तो आप इस देश की आत्मा की रक्षा कर रहे हैं। एक राष्ट्र अनंतकाल तक तभी जीवित रह सकता है, जब उसका शरीर और आत्मा दोनों सुरक्षित हों। राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। आत्मनिर्भरता के इस संदेश को श्री नारायण गुरुजी ने अपने उपदेशों से जन-जन तक पहुंचाया और आज शिवगिरी मठ भी इसे निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और उद्यम के माध्यम से आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है।

    समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व से सरोकार न रखने वाली भारतीय परंपरा, सोच और दर्शन की आलोचना को खारिज करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की मानव समानता और बंधुत्व की अवधारणा प्राचीन साहित्य, परंपरा और सोच में प्रचलित रही है। भारतीय परंपरा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ के रूप में मनुष्य और जानवरों के बीच समानता, बंधुत्व और एकता को देखती है जबकि पश्चिमी सभ्यता केवल मनुष्यों के बीच समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की बात करती है। यही कारण है कि भारत को प्राचीन काल में विश्वगुरु के रूप में मान्यता दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र विधान सभा में हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि दी गई
    Next Article पुणेः स्कूली छात्राओं की बस पुलिया से नाले में गिरी, 27 छात्राएं घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version