Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शीतकालीन सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयारः संसदीय कार्यमंत्री
    Breaking News

    शीतकालीन सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयारः संसदीय कार्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । बुधवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले मंगलवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं से सत्र को सुचारू ढंग से चलाने में सहयोग की अपील की। बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। संसद भवन परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत तमाम दलों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज हुई सर्वदलीय बैठक में 47 में से 31 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। विपक्षी नेताओं ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिसे नोट कर लिया गया है।

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ईसाई समाज और क्रिसमस के त्यौहार की उपेक्षा करने के आरोप को खारिज करते हुए जोशी ने कहा, “मैं इस आरोप की निंदा करता हूं कि हम क्रिसमस की उपेक्षा कर रहे हैं। 24 और 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।” जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, विपक्ष की ओर से कुछ सुझाव आए हैं। उन पर स्पीकर और चेयरमैन की अनुमति के बाद चर्चा होगी।

    दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे सत्र को बंद करने या छोटा कर त्यौहर मनाने की बात नहीं कह रहे हैं, बल्कि सरकार को इसके बारे में सोचने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने सरकार से कहा है कि जैसे हिंदू, मुस्लिम के त्यौहार होते हैं, वैसे ईसाई लोगों का भी त्यौहार होता है। यह बात ईसाई लोगों के त्यौहार के समय ध्यान रखना जरूरी है। उनकी जनसंख्या कम है, लेकिन यह बात हमें सोचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार 24-25 विषयों पर चर्चा कराना चाहती है, जिसके लिए समय नहीं, क्योंकि यह सत्र 17 दिन का है।

    चौधरी ने कहा कि उन्होंने सर्वदलीय बैठक में कॉलेजियम प्रणाली पर केंद्र और न्यायपालिका के बीच टकराव, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, भारत-चीन सीमा की स्थिति, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को होने वाले खतरों, हिंदी बहस, संघीय ढांचे जैसे मुद्दों को सामने रखा है। इन सभी मुद्दों पर सत्र के दौरान चर्चा कराए जाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 11 दिसंबर को तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे
    Next Article फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख़ खान का नया पोस्टर जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version