Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»सेना प्रमुख पहुंचे पुंछ सेक्टर, कमांडरों से ली मौजूदा जमीनी हालातों की जानकारी
    विदेश

    सेना प्रमुख पहुंचे पुंछ सेक्टर, कमांडरों से ली मौजूदा जमीनी हालातों की जानकारी

    adminBy adminDecember 25, 2023Updated:December 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सेना प्रमुख को आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में बताया
    – सीमा पर तैनात जवानों को पेशेवर तरीके से ऑपरेशन चलाने के लिए प्रोत्साहित किया

    जम्मू। पुंछ में सेना के वाहनों पर आतंकवादी हमले के बाद जम्मू संभाग में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को राजौरी पहुंचे हैं। सेना प्रमुख ने राजौरी में जमीनी स्थिति की समीक्षा की। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों और सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

    सीमावर्ती जिले पुंछ के सूरनकोट इलाके में डेरा की गली और बुफलियाज़ के बीच एक तीखे मोड़ पर गुरुवार को सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए थे। इसी के बाद से पुंछ में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए सेना प्रमुख सोमवार को जम्मू पहुंचे। बाद में सुरक्षाबलों की परिचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए राजौरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हुए।

    राजौरी पहुंचकर सेना प्रमुख ने जमीनी स्थिति की समीक्षा की। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों और सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। जनरल मनोज पांडे ने पुंछ सेक्टर का दौरा किया और उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने जमीन पर कमांडरों के साथ बातचीत की, उन्हें सबसे पेशेवर तरीके से ऑपरेशन चलाने और सभी चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ और स्थिर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

    उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी आतंकवाद विरोधी अभियान और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा निगरानी के लिए राजौरी और पुंछ के जुड़वां जिलों में डेरा डाले हुए हैं।

    अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल के पास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है, जिसमें सूरनकोट और पास के राजौरी जिले के थानामंडी जंगल शामिल हैं। पुंछ और राजौरी में लगातार तीसरे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। गुरुवार को घात लगाकर किए गए हमले के कुछ ही घंटों के भीतर तीन नागरिकों की मौत के बाद शनिवार तड़के सेवाएं निलंबित कर दी गईं थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड अंडर 17 एवं अडर-19 बालक एवं बालिका कुश्ती टीम दिल्ली रवाना
    Next Article राजनीतिक शुचिता के पर्याय थे भारत रत्न वाजपेयी: कोचे मुंडा
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version