रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम के व्यक्ति की कल हत्या हो गयी थी। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने पाहन के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता भी उपस्थित थे। श्री मरांडी ने कहा कि स्व पाहन एक मिलनसार व्यक्ति थे। जिनकी किसी से वैमनस्यता नहीं थी। कहा कि इसके कारण हत्या का मामला गंभीर लगता है। उन्होंने राज्य सरकार से इस हत्या की जांच ईमानदार, सक्षम , वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर कराये जाने की मांग की। श्री मरांडी ने कहा कि परेशानी हो तो राज्य सरकार इसे सीबीआई को सौंप दे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version