केंद्र की तानाशाह सरकार को 2024 में जनता उखाड़ फेकेंगी: किस्कू
रामगढ़। भारत घटक दल रामगढ़ के तत्वाधान में गुरुवार को शहर के सुभाष चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान धरना के माध्यम से केंद्र सरकार की तानाशाही के द्वारा सांसदों के निलंबन और स्वतंत्र को खत्म करने की साजिश की खिलाफ की गयी। धरना की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू और संचालन सचिव विनोद कुमार महतो और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने संयुक्त रूप से किया। धरना के माध्यम से इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल शामिल हुए। जिसमे, झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राजद, जदयू, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा माले के नेता और वक्ताओं ने केंद्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी कार्य और सांसदों के निलंबन की घोर निंदा की। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष किस्कू ने कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव में इस केंद्र की तानाशाही सरकार को जानता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
एक दिवसीय धरना में ये थे शामिल
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, गीता विश्वास, मंजू देवी, पिंकी बेसरा, गीता देवी, महेश ठाकुर, संतोष कुमार, बजरंग महतो, रंजीत बेसरा, राजेंद्र नाथ चौधरी, विष्णु कुमार, देवकीनंदन बेदिया, योगेंद्र यादव, असदुद्दीन अंसारी, अनु विश्वकर्मा, जगदीश महतो, अरुण बनर्जी, सफीक अंसारी, मंतोष सिंह, सकलदेव करमाली, कमलेश सिंह, लाल बहादुर चौधरी, राजू शाह, मिथुन मुंडा, बबलू यादव, विष्णु कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुरलीधर कोठारी, संतोष सोनी, सागर करमाली, प्रकाश करमाली, मंजू जोशी, हेमा अधिकारी, भुवनेश्वर बेदिया, राजेंद्र चौधरी सहित कई लोग शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



