Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आदिवासियों की सच्ची हितैषी है भाजपा : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    आदिवासियों की सच्ची हितैषी है भाजपा : बाबूलाल मरांडी

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चाइबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय बैठक
    चाइबासा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक चाइबासा के पिल्लई हॉल में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जहां दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता पिकनिक और छुटियां मना रहे हैं। वहीं इतनी बड़ी तादाद में आये झारखंड के दूर-सुदूर से जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता का आना ही कार्यक्रम की सफलता को प्रदर्शित करता है। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा को तीन राज्यों में जो विजय मिली है, उसमें आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान है। तीनों राज्यों में एसटी रिजर्व सीट में भी भाजपा को सीटों में काफी बढ़त मिली है। भाजपा ने आदिवासी समाज की बेटी को देश की राष्ट्रपति बनाया। वहीं छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया। जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में एक परिवार के लोग ही सब कुछ बनेंगे, बाकी सामान्य कार्यकर्ता के लिए कुछ बनना स्वप्न जैसा लगता है।
    श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन को बेचने वाले लोग आज अपने आप को झारखंड के हितैषी बनते घूम रहे हैं। शिबू सोरेन अलग राज्य के लिए नहीं, बल्कि पैसा लेने के लिए लड़े। झारखंड अलग के समय शिबू सोरेन सांसद भी नहीं थे। आदिवासी समाज ने अग्रिम पंक्तियों में रहकर झारखंड अलग आंदोलन की लड़ाई लड़ी, लेकिन शिबू सोरेन ने बेचा। अटल जी प्रधानमंत्री बनते ही यहां के आदिवासियों-मूलवासियों की मांग को पूरा करते हुए अलग राज्य दिये। भाजपा नहीं रहती, तो राज्य अलग नहीं हो पाता। राज्य के आदिवासी समाज में हेमंत सरकार से काफी निराशा है।
    मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव के छोटे-छोटे पर्व त्योहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, उसका सहयोग करना चाहिए। कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया। भूषण पाठ पिंगुवा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा और प्रस्ताव का समर्थन गीता बलमुचू, बड़कुंवर गागराई, ताला मरांडी ने किया। संचालन महामंत्री बिंदेश्वर उरांव और धन्यवाद ज्ञापन विजय मेलगंडी ने किया।
    इनकी रही मौजूदगी

    शिवशंकर उरांव, समीर उरांव, निक्की हेंब्रोम, गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन, जेबी तुबिद, लक्ष्मण टुडू, मिस्त्री सोरेन, अशोक बड़ाइक, मेनका सरदार, शशि भूषण सामड समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व पर जनता का बढ़ा भरोसा, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: लक्ष्मीकांत
    Next Article 2024 को विजय वर्ष बनाएं पार्टी कार्यकर्ता: बाबूलाल मरांडी
    Pramod Singh

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version