उरीमारी कार्यकारी अध्यक्ष कोल इंडिया सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर राम को आॅल इंडिया एससी/ एसटी / बीसी/ क्लासेस / इंप्लाईज कोआॅर्डिनेशन काउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष बनायें जाने पर सीसीएल बरका सयाल श्रेत्र के पदाधिकारियों और मजदूर कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। वहीं कर्मचारियों ने आॅल इंडिया एससी/ एसटी/ बीसी/क्लासेस/ इंप्लाईज को-आॅर्डिनेशन बरका सयाल क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्रित होकर बृजकिशोर राम को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। मौके पर काउंसिल के बरका सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि कुमार दुसाध, बिरसा परियोजना सचिव विजय प्रसाद, जीएम यूनिट सचिव अखिलेश चौहान, समाज सेवी कृष्णा साव, सूरज कुमार,फुशन शर्मा, अजय भगत, मुकेश पोद्दार,साबीर, अब्दुल,आशिफ, पिंटू कुमार, सरफराज, राहुल दत्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



