Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचायें : बंधु तिर्की
    Jharkhand Top News

    कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचायें : बंधु तिर्की

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 28, 2023Updated:December 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस
    रांची। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी का 139वां स्थापना दिवस रांची स्थित कार्यालय में गुरुवार को मनाया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने झंडोत्तोलन किया और गार्ड आॅफ आॅनर सेवादल के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने दी। मौके पर बंधु तिर्की ने सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 138 वर्ष पूर्व 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस की चुनौती आज बहुत बढ़ गयी है। देश को विभाजनकारी शक्तियों के साथ ही अलगाववादी विचारधारा से बचाना और उन मूल्यों की रक्षा करना हम कांग्रेसियों की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसके आधार पर स्वतंत्रता की लडाई लड़ी गयी और आजादी के तत्काल बाद देश का महानिर्माण शुरू हुआ।
    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने का जो महाभियान प्रारंभ हुआ, उसी के कारण हमारा देश दुनिया की महत्वपूर्ण शक्तियों में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि 5.5 करोड़ से अधिक कांग्रेस के सदस्य हैं। हमारी विचारधारा कश्मीर से कच्छ और कन्याकुमारी से मणिपुर तक फैली है। हमारी जड़ भारत की मिट्टी के कण-कण में है। धर्मनिपेक्षता, नागरिक राष्ट्रवाद, उदारवाद, आर्थिक उदारवाद हमारा आधार है। अंतरराष्ट्रीय सौहार्द्रपूर्ण संबंधों और प्रगतिशील गठबंधन को कांग्रेस सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
    तिर्की ने कहा कि देश को कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है। देश को एकजुट रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हम लोग ऐसी राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हैं, जिसका गौरवमय इतिहास रहा है। त्याग और बलिदान के कई उदाहरण दिये हैं। आने वाला वर्ष 2024 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। देश में आम चुनाव होना है और झारखंड में भी चुनाव होना है। आग्रह होगा कि हम अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपने नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाये।
    इनकी रही मौजूदगी
    इस अवसर पर केशव महतो कमलेश, अमूल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, विनय सिन्हा दीपू, सतीश पॉल मुंजनी, गीताश्री उरांव, आभा सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग-धनबाद के एसपी का तबादला
    Next Article झारखंड के 93 इंस्पेक्टर को डीएसपी में प्रमोशन
    Pramod Singh

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version