-झारखंड के 13 आइपीएस का तबादला
रांची। झारखंड सरकार ने 13 आइपीएस का तबादला किया है। वहीं दो आइपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीआइडी डीजी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआइजी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की है।
जानें कौन कहां गये
सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी आरके मल्लिक जैप एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित मुरारीलाल मीणा को एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। एडीजी तदाशा मिश्रा को रेल एडीजी के पद पर परस्थापित किया गया। एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया गया। प्रिया दुबे को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित टी कांडासामी को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थापित किया गया। अखिलेश कुमार झा को रांची जोनल आइजी के पद पर पदस्थापित किया गया। सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज के डीआइजी के पद पर प्रतिस्थापित किया गया। बोकारो डीआइजी मयूर पटेल कन्हैयालाल को जैप डीआइजी के पद पर पदस्थापित किया गया। पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित हरदीप पी जनार्दन को धनबाद एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया। प्रभात कुमार को पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया। अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग एसपी के पद पर प्रतिस्थापित किया गया। कुमार गौरव को साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया। धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को प्रशिक्षण पूरा करने की शर्त पर डीआइजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआइजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया। माइकल राज एस को बोकारो जोनल आइजी, ए विजय लक्ष्मी को आइजी ट्रेनिंग, नरेंद्र सिंह को रेल आइजी, शैलेंद्र कुमार सिन्हा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का निदेशक और सुदर्शन प्रसाद मंडल को आइजी सीआइडी बनाया गया है।
आइपीएस को मिला प्रमोशन
रांची। राज्य सरकार ने 14 आइपीएस को डीआइजी और आइजी रैंक में प्रोन्नति दी है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार माइकल राज एस को बोकारो जोनल आइजी, ए विजय लक्ष्मी को आइजी ट्रेनिंग, नरेंद्र सिंह को रेल आइजी, शैलेंद्र कुमार सिन्हा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का निदेशक और सुदर्शन प्रसाद मंडल को आइजी सीआइडी बनाया गया है।
वहीं दूसरी ओर शैलेंद्र कुमार वर्णवाल को डीआइजी के पद पर प्रोन्नति देते हुए एसआइबी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वाई एस रमेश को डीआइजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए होमगार्ड डीआइजी, कार्तिक एस को डीआइजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए रेल डीआइजी, मनोज रतन चौथे को डीआइजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए स्पेशल ब्रांच के डीआइजी के पद पर पद स्थापित किया गया है।