रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिसंबर को जामताड़ा जिले के नाला जायेंगे। मुख्यमंत्री नाला प्रखंड में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर डीसी शशि भूषण मेहरा ने कहा कि 13 दिसंबर को नाला प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



