Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का सीएम ने किया लोकार्पण
    बिहार

    नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का सीएम ने किया लोकार्पण

    adminBy adminDecember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में शुक्रवार को गंगाजल की आपूर्ति के लिए हुए कार्यों का लोकार्पण किया। गंगा उद्भव योजना के तहत बिहार के जल संकट से जूझते जिलों में गंगा जल आपूर्ति करने की योजना का एक और चरण सफल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भगिरथी प्रयास अब नवादा में भी साकार हो गया है। सीएम नीतीश ने नवादा में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। कभी पानी के संकट से जूझने वाले नवादा में अब लोगों के घरों तक गंगा जल की आपूर्ति शुरू हो गई है।

    लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा जिले के पौरा गांव आज पहुंचे। उन्होंने गांव स्थित नव र्निमित शोधित जलसंयंत्र परिसर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवादा नगर को एक बड़ी सौगात दी। नगर के 17 वार्डों के 13 हजार 965 घरों में प्रतिदिन गंगा जल की आपूर्ति घरेलू कार्यों के लिए कर दी गई है। मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ उपस्थित रहे।

    पटना जिले में मोकामा के हाथीदह से पाइप लाइन के जरिए राजगीर के समीप पहले गंगा जल को लाया गया है।यहां से नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड मोतनाजे गांव स्थित डिटेंशन कैंप तक गंगा जल लाया गया। इसके बाद 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नवादा के पौरा गांव स्थित शोधित जल संयंत्र तक गंगा का पानी लाया गया। पौरा गांव से करीब 13 किलोमीटर दूरी तय करते हुए नवादा नगर में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके पहले राजगीर, गया व बोधगया में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है।

    इस साल पितृपक्ष मेला व राजगीर मलमास मेला भी लोगों को पेयजल के रूप में गंगा जल उपलब्ध कराया गया। मौके पर डीएम आषुतोष कुमार वर्मा, एसपी अंबरीष राहुल, विधायक विभा देवी, नीतू देवी, प्रकाशवीर, अशोक यादव, पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीब, राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, कांग्रेस सतीश कुमार मंटन आदि उपस्थित रहे।

    कई अधिकारियों को किया सम्मानित : पौरा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के कई अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। योजना को धरातल पर उतारने में अपना योगदान देने वाले जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद समेत दर्जन भर अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीएम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट से काफी खुश नजर आए।

    ग्रामीणों में उत्साह :
    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फलस्वरूप आमजन आयोजन से पूरी तरह दूर रहे। केवल पास दिखाने वाले लोगों को परिसर के भीतर जाने की अनुमति थी। गांव में आयोजन होने के बाद पौरा के ग्रामीण पूरी तरह अलग-थलग नजर आए। हालांकि सीएम के वापस जाते ही ग्रामीणों की भीड परिसर के अंदर घुस गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान में रस्क पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, 11 की मौत
    Next Article लौह पुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version