विशुनपुरा। प्रखंड के कोचेया गांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सह विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भवनाथपुर विधानसभा की परंपरागत सीट को लड़ कर जितने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जो टिकट के काबिल होंगे उन्हें ही टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा की नेहरू की छवि को बचाना है। नेहरू की छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के मांग पर भवनाथपुर डोलोमाइट माइंस की आवाज को उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में लोग डर और खौफ की जिंदगी जी रहे हैं। देश में नफरत फैला कर चुनाव जितने का कार्य किया जारहा है। उन्होंने कहा कि जो अपनो की गांरटी नही ले सकता वह देश की गांरटी लेने की बात करते है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नही अपने ही लोगों से है। कुछ लोग कांग्रेस को बरगला कर नगर गढ़ और कधवन गढ़ में सत्ता रखने का कार्य करते हैं। पांच बार दल बदलने वाले लोगो को पार्टी से दूर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन में है लेकिन भवनाथपुर विधानसभा में कांग्रेस ही रहेगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवैदुल्लाह हक अंसारी, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे, प्रदेश महा सचिव मदन मोहन शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह, उदय नारायण तिवारी, सुर्यकांत शुक्ला, जिला महासचिव सुशील चौबे, बीस सूत्री अध्यक्ष सैलेश चौबे, सैलेन्द्र प्रताप देव सहित कई कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version