Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहले लोगों को सरकार के पास जाना पड़ता था, अब सरकार खुद गरीबों के पास जाएगी : नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    पहले लोगों को सरकार के पास जाना पड़ता था, अब सरकार खुद गरीबों के पास जाएगी : नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री ने वाराणसी सहित पूरे प्रदेश को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात दी

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को माॅडल ब्लाक सेवापुरी बरकी में आयोजित विशाल जनसभा में वाराणसी सहित पूरे प्रदेश को 19,150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा में प्रधानमंत्री ने बनारस रेल इंजन कारखाना में निर्मित 10 हजारवें रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित कर वंदेभारत एक्सप्रेस, इंदारा-दोहरीघाट मेमू और डीएफसी पर चलने वाली दो मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

    जनसभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया, प्रतिभागियों के लाइव खेल कार्यक्रम देखे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और हर गरीब का विकास होना बहुत जरूरी है। आधुनिक कनेक्टिविटी और सुंदरीकरण से क्या बदलाव आता है, यह हम काशी नगरी में देख रहे हैं। आस्था और अध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काशी का गौरव दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा’ हजारों गांवों, हजारों शहरों में अब पहुंच चुकी है। प्रयास है कि भारत सरकार ने गरीब कल्याण की, जन-कल्याण की जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनसे कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। इसलिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी एकदम सुपरहिट हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, उन्हें ये विश्वास हुआ है कि उनका जीवन अब और बेहतर होगा। पहले लोगों को सरकार के पास जाना पड़ता था, अब सरकार खुद गरीबों के पास जा रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकार्पित होने वाली योजनाओं का खास तौर पर उल्लेखकर कहा कि आज बनारस रेल इंजन कारखाने में निर्मित 10 हजारवें इंजन का भी संचालन हुआ है। यह मेक इन इंडिया के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त करता है। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा एक चलता फिरता विश्वविद्यालय है। इन दो दिनों के काशी प्रवास में मैंने बहुत सीखा। आज की लोकार्पित परियोजनाओं से काशी के विकास को गति मिलेगी। मुझे खुशी है जो पहले विदेश घूमने जाते थे वे आज अपना देश घूम रहे हैं। पर्यटन बढ़ता है तो विकास बढ़ता है। पर्यटन बढ़ने से काशी के लोगों की आय बढ़ गई है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि गौदोलिया की चाट और रामनगर की लस्सी की जानकारी भी आज काशी वेबसाइट पर मिल जाती है। यहां पर्यटकों को अलग-अलग टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। अब एक ही पास से हर जगह एंट्री होगी। काशी में कहा क्या देखना है। काशी में खाने पीने की मशहूर जगह कौन सी है। यहां ऐतिहासिक जगह कौन सी है। ऐसी हर जानकारी दुनिया भर को देखने के लिए वाराणसी टूरिस्ट वेबसाइट काशी को भी लांच किया गया है।

    उन्होंने कहा कि बनारस की प्रशंसा सुनकर गर्व होता है। कल शाम ही काशी कन्याकुमारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का मौका मिला। वहीं, आज वाराणसी से दिल्ली के लिए एक और वंदेभारत ट्रेन मिली। आज से मऊ से दोहरीघाट ट्रेन शुरू हो रही है।

    प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि अब से कुछ महीने बाद ही लोकसभा चुनाव होना है और मोदी ने देश को गारंटी दी है कि अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर शक्ति है। जिसमें एक से एक सामार्थ्यवान भरे पड़े हैं। ये सब जानने का मौका विकसित संकल्प यात्रा में जाने के बाद मिला। पहले लोगों को सरकार के पास जाना पड़ता था लेकिन अब सरकार खुद चलकर गरीबों के पास जाएगी।

    भोजपुरी भाषा से सम्बोधन की शुरुआत
    प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में बोलकर सम्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि काशी के सब लोगन के हमार प्रणाम बा। का कहल जाला बनारस में..जिया राजा बनारस। मुझे आपसे शिकायत है। इस बार देव दीपावली पर मैं यहां नहीं था लेकिन आप लोगों ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशीवासियों ने जो काम कर दिखाया है, दुनिया जब उसका गौरवगान करती है तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होती है। जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास होता है। जब यूपी का विकास होता है तब देश का विकास होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदि भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विस : मुख्यमंत्री स्पीकर, मुख्य सचेतकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन भत्ते में होगी बढ़ोतरी, प्रतिवेदन पेश
    Next Article संसद की सुरक्षा में सेंध पर हंगामा: लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसद निलंबित, अब तक कुल 92
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version