रांची : इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत पिछले चार साल में देश में अवैध कमाई से बनायी गयी 69045 करोड़ की संपत्ती जब्त की है। वहीं झारखंड में पिछले डेढ़ साल में ईडी ने 443 करोड़ की संपत्ति सीज की है। दरअसल ईडी झारखंड में मनरेगा घोटाला, अवैध खनन घोटाला, जमीन घोटाला, टेंडर कमीशन घोटाला और शराब घोटाला जैसे पांच बड़े मामलों की जांच कर रही है। इन मामलों की जांच के क्रम में ईडी ने सालभर में झारखंड व इसके बाहर कुल 183 जगहों पर छापेमारी की। साथ ही ईडी ने दो वरिष्ठ आईएएस, इंजीनियर समेत कुल 29 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जमीन घोटाला मामले में 236 करोड़ की संपत्ति जब्त
रांची में जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 12 जून को 74।39 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की थी। इनमें सेना के कब्जे वाली 4।55 एकड़ जमीन और हेहल अंचल के बजरा मौजा की 7।16 एकड़ जमीन शामिल है। इसके अलावा ईडी ने एक सितंबर को 161।64 करोड़ की संपति अटैच की। जिनमें चेशायर होम रोड, पुगरू और सिरमटोली स्थित भूखंड शामिल है।
मनरेगा घोटाला में पूजा सिंघल की 82।77 करोड़ की संपत्ति सीज
ईडी ने बीते 11 मई को निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा की 82।77 करोड़ की संपत्ति स्थायी तौर पर जब्त की थी।
वीरेंद्र राम की भी संपत्ति जब्त
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने बीते 19 अप्रैल को ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम व उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी 39।28 करोड़ की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया था। पद का दुरुपयोग कर आय से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाले वीरेंद्र राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी ने यह कार्रवाई की थी। जब्त संपत्तियों में दिल्ली, जमशेदपुर व रांची स्थित फार्म हाउस, फ्लैट, डुप्लेक्स बंगला, जमीन और बैंक खाते में पड़े करीब 36 लाख शामिल हैं।
अवैध खनन मामले में 30 करोड़ की संपत्ति जब्त
साहिबगंज के गंगा नदी में अवैध परिवहन मामले में 24 जुलाई 2022 को 30 करोड़ की कीमत के मालवाहक को प्रशासनिक अभिरक्षा में लिया गया था। जिसे ईडी ने 27 जुलाई 2022 को सीज कर लिया था।
ईडी ने 27।73 करोड़ नगद किये जब्त
मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने पूजा सिंघल और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 19।41 करोड़ बरामद किये थे। इसी मामले की जांच के क्रम में ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकानों से तीन करोड़ से ज्यादा कैश बरामद की थी। अवैध खनन मामले में ईडी ने छापेमारी कर 5।32 करोड़ नकद जब्त किये थे।
पांच बड़े मामलों में 183 जगहों पर छापेमारी
मनरेगा घोटाला : 46
अवैध खनन मामला : 39
जमीन घोटाला : 41
शराब घोटाला : 32
टेंडर कमीशन घोटाला : 25
दो आईएएस अफसर समेत 29 गिरफ्तार
मनरेगा घोटाले में आईएएस पूजा सिंघल समेत दो गिरफ्तार :

सीए सुमन कुमार
आईएएस पूजा सिंघल
1000 करोड़ का अवैध खनन घोटाला में सात गिरफ्तार :

पंकज मिश्रा
बच्चू यादव
पशुपति यादव
सुनील यादव
कृष्णा कुमार साहा
भगवान भगत
टिंकल भगत

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version