Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका»अपनी कमियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हैं हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी
    दुमका

    अपनी कमियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हैं हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका दौरे के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी कमियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर जगह जाकर यह कहते हैं कि केंद्र सरकार ने हमारा एक लाख करोड़ से अधिक बकाया रखा है और जब उसे मांगते हैं तो ईडी-सीबीआई को पीछे लगा दिया जाता है।

    बाबूलाल मरांडी गुरुवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबूलाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि वे बकाया राशि का ब्रेकअप दें कि कितना बाकी है, किस मद का है और कब का है। सिर्फ बकाया-बकाया न चिल्लाएं। उन्हें लूटने और अपनी तिजोरी भरने के लिए रुपये नहीं दिए जा सकते।

    मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में ईडी द्वारा उन्हें बुलाया जाता है तो वे ईडी का सामना करने के बजाय अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भागते फिर रहे हैं। कभी हाई कोर्ट जाते हैं तो कभी सुप्रीम कोर्ट ताकि इसे रुकवा सकें। उन्हें ईडी के सामने जाना चाहिए और सब कुछ बताना चाहिए लेकिन ऐसा वे नहीं कर सकते। क्योंकि, उन्होंने काफी गड़बड़ियां कर रखी हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो दिनों से वे पाकुड़ में आदिवासी अधिकार रैली कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व यह कार्यक्रम साहिबगंज में भी हुआ था। दोनों जगह भाजपा के इस कार्यक्रम में आदिवासियों की भीड़ उमड़ी, उससे यह पता चल रहा है कि आदिवासी समाज का रुझान भाजपा की ओर है। वह समझ चुके हैं कि भाजपा ही उनका हित चाहती है जबकि और दल सिर्फ उनका इस्तेमाल करते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता को देखते हुए जिस तरह विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाया है, उसमें सभी अपनी स्वार्थ सिद्धि को लेकर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के खेल संघों को अनुदान देगी राज्य सरकार
    Next Article सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 100 करोड़ से अधिक के नोटों के बंडल बरामद, गिनती की प्रक्रिया जारी
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version