Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए नए लोगो का किया अनावरण
    स्पोर्ट्स

    आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए नए लोगो का किया अनावरण

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए नए लोगो को अनावरण किया। यह लोगो टी20 क्रिकेट में फेंकी गई हर गेंद में निहित नाटकीयता को दर्शाता है, जो अपने तेज-तर्रार एक्शन और हाई-ऑक्टेन क्षणों के लिए प्रसिद्ध है।

    लोगो में विश्व कप 2024 के मेजबान देशों से प्रेरित बनावट और पैटर्न शामिल हैं, जिसमें वेस्टइंडीज के ताड़ के पेड़ों और संयुक्त राज्य अमेरिका की ‘धारियों’ वाला एक विशिष्ट पैटर्न शामिल है। लोगो में, बल्ले, गेंद और ऊर्जा का रचनात्मक मिश्रण है, जो टी-20 क्रिकेट के मूल तत्वों का प्रतीक है। गेंद के भीतर का स्ट्राइक ग्राफ़िक टी20 में अनुभव किए गए अनूठे माहौल और विद्युत ऊर्जा को दर्शाता है, जिसमें जिग-ज़ैग पैटर्न बढ़ते उत्साह और दिल को छू लेने वाले क्षणों का संकेत देता है।

    आईसीसी के महाप्रबंधक (विपणन और संचार) क्लेयर फर्लांग ने कहा, “आईसीसी पुरुष और महिला टी20 विश्व कप विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रशंसकों को एक शानदार अनुभव देने का वादा करता है। हमें उम्मीद है कि नया लोगो उस दृष्टि और ऊर्जा को प्रतिबिंबित करेगी। लोगो में विशिष्ट पैटर्न का समावेश मेजबानों को इवेंट के स्वरूप और अनुभव में एक अद्वितीय तत्व प्रदान करेगा।”

    उन्होंने कहा,”वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए हमारे पास छह महीने का रोमांचक समय है और प्रशंसक अब विश्व कप की जानकारी और टिकट समाचार प्राप्त करने के लिए अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं।”

    आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 चार से 30 जून 2024 तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीकेएल : यूपी योद्धाज का हरफनमौला प्रदर्शन, हरियाणा स्टीलर्स को 30 अंकों से हराया
    Next Article मुख्यालय डीएसपी और अधिवक्ता विवाद का पटाक्षेप, मिले गले
    admin

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025

      आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

      May 20, 2025

      सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version