Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गांव कमजोर रहेगा, तो राज्य कभी भी मजबूत नहीं हो सकेगा : हेमंत
    Jharkhand Top News

    गांव कमजोर रहेगा, तो राज्य कभी भी मजबूत नहीं हो सकेगा : हेमंत

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 26, 2023Updated:December 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -470 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण
    सिमरिया। सिमरिया में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, श्रम प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोगता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक अंबा प्रसाद शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 470 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति वितरण की सौगात दी। उन्होंने 137 करोड़ की 161 योजनाओं का शिलान्यास, 112 करोड़ की 241 योजनाओं का उद्घाटन और 221 करोड़ की परिसंपत्ति 11 लाख 37000 लाभुकों के बीच वितरित की गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार दिल्ली या रांची के एसी कमरे से नहीं चल रही है, बल्कि यह सरकार गांव से चल रही है। गांव में ही आपके द्वार पर अधिकारी विकास की गठरी लेकर बैठे हैं। आपकी हर जरूरत को ध्यान में रख कर अधिकारी काम कर रहे हंै। सरकार अब पेंशन और राशन के लिए लोगों को भटकने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बनें, इसके लिए सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ सभी वर्ग की बच्चियों को मिलेगी। गरीब के बच्चे डाक्टर, इंजीनियर बनें और विदेश मे पढ़ें, इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को रोटी, कपड़ा और मकान मिले, इसके लिए सरकार 20 लाख ग्रीन कार्ड, दस रुपये में साल में दो बार सोना सोबरन योजना से धोती साड़ी और अबुआ आवास दिया जा रहा है। इसके अलावे आनेवाले दिनों में 24 घंटा बिजली आपूर्ति के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं को इस सरकार ने 100 यूनिट बिजली मुफ्त देकर सभी के घरों को रोशन किया है। साथ ही बकाया बिजली बिल माफ कर गरीबों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने झारखंड को कभी युवा होने ही नहीं दी। शैशवावस्था में ही जम कर शोषण किया, जिससे राज्य बहुत कमजोर हो गया। यही कारण है कि झारखंड देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है। हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्ववर्ती सभी सरकारें सारे साधन और संसाधन अपने उपयोग में लेती रहीं। आज पिछले चार वर्षों से झारखंड में बनी सरकार झारखंड को विकास की पटरी पर लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। आनेवाले दिनों में विकसित झारखंड का सपना साकार होगा ।
    श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में झारखंड पहला राज्य है, जो कोरोना काल में बाहर में फंसे मजदूरों को बस और रेल के अलावे हवाई जहाज से भी घर लाया। इसके अलावा मजदूरों की मौत होने पर उनके परिवार को अविलंब सहयोग राशि और बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
    कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार किसान हित में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। किसानों को कर्जमाफी के अलावे उन्हें सब्सिडी पर खेती के लिए उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवा रही है। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने भी पूर्ववर्ती सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जम कर कोसा। कार्यक्रम में जिले की सभी योजनाओं का ब्योरा डीसी अबु इमरान ने प्रस्तुत किया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम के समापन के दौरान गठबंधन दल के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सिमरिया विधानसभा के लोकप्रिय नेता मनोज कुमार चंद्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को विशाल माला भेंट की और क्षेत्र के विकास को लेकर कई मांगपत्र भी सौंपा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडी गठबंधन के कुछ नेताओं को हिंदू धर्म के खिलाफ बोलने की मिली सुपारी: सुशील मोदी
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    Pramod Singh

      Related Posts

      ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

      July 5, 2025

      कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

      July 5, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version