Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,752.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक ने 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 14,989.03 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,439.69 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। हालांकि अंत में खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से यूरोपीय बाजार के सूचकांक मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,697.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,706.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,568.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में छुट्टी होने की वजह से आज कारोबार नहीं हो रहा है। आज निक्केई इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,224.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,139.27 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.66 प्रतिशत लुढ़क कर 2,899.58 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,413 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 132.38 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछल कर 17,737.22 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.04 प्रतिशत मजबूत होकर 2,600.56 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,410.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांव कमजोर रहेगा, तो राज्य कभी भी मजबूत नहीं हो सकेगा : हेमंत
    Next Article सिखों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए कई बार तलवार उठायी : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक

      July 4, 2025

      दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

      July 4, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version