Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अंबेडकर वादी कोई है तो वो भाजपा है, दूसरे लोग तो नकली हैं: सम्राट चौधरी
    बिहार

    अंबेडकर वादी कोई है तो वो भाजपा है, दूसरे लोग तो नकली हैं: सम्राट चौधरी

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को अंबेडकर समागम कार्यक्रम पटना के मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में हुआ। लोगों की उपस्थिति को देखकर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दंग रह गये। मंच से उन्होंने कहा कि आज लाखों की संख्या में अंबेडकर वादी पटना में जुटे हैं। अंबेडकर वादी कोई है तो वो भाजपा है, दूसरे लोग तो नकली अंबेडकर वादी हैं।

    सम्राट चौधरी ने नीतीश-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि जदयू और राजद कार्यालय में सिर्फ बालू माफिया-शराब माफिया और जमीन माफिया का ही जमावड़ा है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 40 की 40 सीट 2024 में जीतने का काम करेंगे। बिहार में भाजपा सरकार बनी तो बालू माफिया, जमीन माफिया और शराब माफिया नहीं दिखेगा। या तो वो नेपाल भाग जाएगा नहीं तो भाजपा गया में पिंडदान करने का काम करेगी। बिहार से गुंडाराज, आतंकराज, बालू माफिया, जमीन माफिया और शराब माफिया को खत्म करना बीजेपी का उद्देश्य है। बिहार में सरकार बनते ही इस मिशन पर काम होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि जो गरीबों को लूटेगा और जो भ्रष्टाचार करेगा उसको जेल के अंदर बंद करेंगे।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के 5 राज्यों में जब विधानसभा चुनाव हो रहा था तब विपक्ष के लोग कहते थे कि भाजपा का सूपरा साफ हो जाएगा। आज पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी भारी बहुमत से जीती और सरकार बनाई और बोलने वाले के मुंह पर ताला लग गया। उन्होंने कहा कि इस देश में अंबेडकर साहब ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने वाला व्यक्ति यदि कोई है तो वो नरेन्द्र मोदी हैं। आज की तारीख में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन हम करते हैं, जिसको भीम एप कहते हैं वो भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को समर्पित करने का काम किया गया। अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए पांच-पाच तीर्थस्थल बनाए गये मुंबई से लेकर जिस अंग्रेज ने हम पर हुकूमत किया वहां तक तीर्थ स्थल स्थापित करने का काम पीएम मोदी ने किया है।

    सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले राबड़ी देवी को आरक्षण देते हैं। फिर तेजस्वी और तेज प्रताप को आरक्षण देते हैं और जब हमारे सांसद उनकी बेटी मीसा भारती को चुनाव हरा देते हैं तब आरक्षण देकर उनको भी राज्यसभा भेजने का काम करते हैं। सम्राट ने लालू से पूछा कि क्या यही अंबेडकरवादी है?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराकांपा विधायक नवाब मलिक के सत्तादल में बैठने का भाजपा ने किया विरोध
    Next Article मेजबान दिल्ली का लक्ष्य उद्घाटन खेलो इंडिया पैरा गेम्स में बेंचमार्क स्थापित करना
    admin

      Related Posts

      पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

      July 6, 2026

      बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा के अभेद्य गढ़ में प्रशांत किशोर की चुनौती, क्या 45 साल पुराना किला बचा पाएगी बीजेपी?

      July 3, 2026

      बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए एक लाख करोड़ रुपये का एमओयू

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version