Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लातेहार में नक्सलियों ने कंप्रेशन मशीन फूंकी, मजदूरों को पीटा
    Top Story

    लातेहार में नक्सलियों ने कंप्रेशन मशीन फूंकी, मजदूरों को पीटा

    adminBy adminDecember 26, 2023Updated:December 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटिया गांव के पास निर्माणाधीन पुल के साइडिंग पर सोमवार की रात भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को जला दिया। वहीं कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों से जानकारी ली। पुलिस के द्वारा इलाके में छापामारी अभियान भी तेज कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार माओवादी कमांडर छोटू खरवार के नेतृत्व में हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। माओवादियों ने सबसे पहले वहां उपस्थित मजदूरों को बंधक बनाया और उनके साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद निर्माण स्थल पर खड़े कंप्रेशन मशीन को जला दिया। नक्सलियों ने कार्यस्थल पर उपस्थित मजदूरों को धमकी दिया कि काम बंद रखना है। यदि फिर से काम चालू किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। काफी देर तक नक्सली घटनास्थल पर जम रहे उसके बाद मजदूरों को धमकी देकर जंगल की ओर चले गए।

    बाद में मजदूरों ने इसकी सूचना संबंधित ठेकेदार को दी। इसके बाद ठेकेदार के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।

    लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सली कमांडर छोटू खरवार के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को सील कर छापामारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस में मानव तस्करी के संदेह में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा
    Next Article क्रिसमस पर पहली बार बेथलहम में सन्नाटा, इजराइल ने गाजा में एक रात में मारे 100 फलस्तीनी
    admin

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version