Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईओए ने भूपिंदर सिंह बाजवा को डब्ल्यूएफआई तदर्थ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया
    स्पोर्ट्स

    आईओए ने भूपिंदर सिंह बाजवा को डब्ल्यूएफआई तदर्थ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के रोजमर्रा के मामलों को चलाने के लिए बुधवार को तत्काल प्रभाव से नव निर्मित तदर्थ समिति के अध्यक्ष के रूप में भूपिंदर सिंह बाजवा के नियुक्ति की घोषणा की।

    आईओए ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। यह केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा पूरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की संचालन परिषद को निलंबित करने के बाद आया है।

    इससे पहले रविवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने आईओए को डब्ल्यूएफआई के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए एक तदर्थ समिति बनाने का निर्देश दिया था।

    आईओए के एक आधिकारिक पत्र में कहा गया, “भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव 21 दिसंबर 2023 को हुए, जिसमें भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफटी) की कार्यकारी समिति के अन्य पदाधिकारियों के बीच संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष और प्रेम चंद लोचब को महासचिव चुना गया।”

    पत्र में आगे कहा गया, “भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को हाल ही में पता चला है कि डब्ल्यूएफआई के हाल ही में नियुक्त अध्यक्ष और अधिकारियों ने अपने स्वयं के संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए और आईओसी द्वारा समर्थित सुशासन के सिद्धांतों के खिलाफ मनमाने फैसले लिए हैं और उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही आईओए द्वारा नियुक्त तदर्थ समिति के फैसले को पलट दिया है। यह न केवल फेडरेशन के भीतर शासन के अंतर को उजागर करता है, बल्कि स्थापित मानदंडों से उल्लेखनीय विचलन का भी संकेत देता है।”

    पत्र में आगे कहा गया, “आईओए निष्पक्ष खेल, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए शासन मानदंडों के पालन को महत्वपूर्ण मानता है और आईओसी द्वारा समर्थित खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, एक तदर्थ समिति नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है जिसमें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष के रूप में भूपिंदर सिंह बाजवा और सदस्य के रूप में एमएम सोमाया और मंजूशा कंवर को शामिल किया गया है।”

    तदर्थ समिति को डब्ल्यूएफआई के संचालन की देखरेख और पर्यवेक्षण करने का काम सौंपा गया है, जिसमें एथलीट चयन, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एथलीटों के लिए प्रविष्टियां जमा करना, खेल गतिविधियों का आयोजन करना, बैंक खातों को संभालना, वेबसाइट का प्रबंधन करना और अन्य संबंधित जिम्मेदारियां शामिल हैं।

    बता दें कि डब्ल्यूएफआई के अपदस्थ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी रहे संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुने जाने पर स्टार पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के ताजा विरोध के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने रविवार को एक बड़े फैसले में अध्यक्ष को अपने सभी पदाधिकारियों के साथ निलंबित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में नया सियासी तूफान पैदा करेगा डीलिस्टिंग का मुद्दा
    Next Article राष्ट्रीय स्तर एवं आल इंडिया जोनल कराते के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी

      May 13, 2025

      आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल

      May 13, 2025

      विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version