Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झामुमो बताये, किस कानून में इतना कैश रखने की इजाजत: प्रदीप वर्मा
    Jharkhand Top News

    झामुमो बताये, किस कानून में इतना कैश रखने की इजाजत: प्रदीप वर्मा

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झामुमो प्रवक्ता का बयान चोरी और सीनाजोरी
    रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो में केवल सरकार चलाने का गठबंधन नहीं हुआ है, बल्कि एक-दूसरे के भ्रष्टाचार पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ भी बोलने का समझौता है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो नेताओं के भ्रष्टाचार उजागर होते हैं, तो कांग्रेस पार्टी उनके बचाव में आंदोलन करती है। जब कांग्रेस का मामला उजागर होता है, तो झामुमो बचाव में आ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो की यह दोस्ती पुरानी है। श्री वर्मा ने कहा कि झामुमो यह क्यों नहीं बता रहा कि आखिर किस कानून में 300 करोड़ से भी अधिक नकद रुपये घर में रखने की इजाजत है? झामुमो का शर्म हया पहले ही खत्म हो चुका है। भ्रष्टाचार कांग्रेस-झामुमो के डीएनए में है।
    इडी के समन के बाद भी नहीं जा रहे सीएम
    प्रदीप वर्मा ने कहा कि झामुमो प्रवक्ता खुद असमंजस में विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। एक तरफ कहते हैं कि जांच एजेंसी बतायेगी तब मानेंगे। दूसरी तरफ झारखंड में प्रमाणित दस्तावेजों के साथ इडी ने कई बार एफआइआर करने के लिए पत्र लिखे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कुंडली मारकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो पूछताछ की बात कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर मुख्यमंत्री इडी के पांच समन के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखा है। वह साकार भी हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरजरप्पा मंदिर पहुंचे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, मां छिन्नमस्तिके का किया पूजा अर्चना
    Next Article बाबुओं की लापरवाही का भेट चढ़ रहा गरीबों की योजना, लाभुकों के आवेदन फेंके जा रहें हैं कूड़े में
    Pramod Singh

      Related Posts

      कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

      November 3, 2025

      कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ

      November 3, 2025

      बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘मछली पकड़ने और जलेबी छानने में माहिर, रसोइया बनें नेता नहीं’, तेज प्रताप की राहुल गांधी को सलाह
      • अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीतिक साइक्लोन ने बदली दिशा
      • कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
      • कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ
      • बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version