मनातू  अफीम उन्मूलन अभियान के तहत मनातू पुलिस ने पोस्ता खेती को नष्ट किया। अभियान का नेतृत्व SI जितेंद्र मिश्रा कर रहे थे। इस दौरान पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के सिलदाग गांव और जंगल क्षेत्र में लगे पोस्ता खेती को नष्ट किया गया। करीब 9 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती की गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा यह अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैक्टर लगाया गया था। ट्रैक्टर से पोस्ता लगे खेती की जोताई कर उसे नष्ट कर दिया गया। अभियान की भनक लग जाने के कारण पोस्ता खेती करने वाले लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की खेती करनेवालों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। साथ ही इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हि त करने का काम भी किया जा रहा है। इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्जकर उनके विरूद्ध कार्रवाई किया जाएगा। इस अभियान से पोस्ता खेती करनेवालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान स्थानीय लोगों से पोस्ता खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मेंभी बताया गया। समाज और स्वास्थ्य के लिए जहर का काम कर रहे इस अवैध खेती से दूर रहने की नसीहत भी दी गई। साथ ही इस तरह के खेती किए जाने की सूचना पुलिस को देने के लिए आग्रह भी किया गया। अभियान में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version