गढ़वा। भाजयुमो रंका दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में रंका के बिश्रामपुर में मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान झामुमो छोड़कर युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा, जिसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने पार्टी का पट्टा देकर शामिल किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अजय यादव उपेंद्र यादव, नंदलाल यादव, रविंद्र यादव, महेश सिंह शंकर राम, दीलीप सिंह शामिल हैं। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह मंडल विस्तारक रितेश चौबे ने कहा कि युवाओं को हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहना होगा। लोकसभा विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो से लगातार युवा जुड़ रहें हैं। मंडल सशक्तिकरण अभियान में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चल रहा है। बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष तिवारी, प्रमोद जायसवाल,मनोज ठाकुर, गिरिवर यादव, बिरेंद्र कोरवा, अजय यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।