Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

    adminBy adminDecember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुआ था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। लेकिन एशियाई बाजार आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़ों में आई कमी और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,607.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 14,405.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,234.84 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,554.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 98.03 अंक यानी 1.30 प्रतिशत उछल कर 7,526.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.23 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,759.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 507.62 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 32,815.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,407.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,380.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 335.24 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,999.13 दशमलव अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत लुढ़क कर 3,086.66 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.06 अंक प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,516.25 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत टूट कर 7,117.08 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,952.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को सशक्त बनायेगा धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
    Next Article शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 हजार और निफ्टी 21 हजार के पार
    admin

      Related Posts

      भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

      May 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 522 अंक लुढ़का

      May 13, 2025

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version