Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»विधायक वासुदेव देवनानी आज सर्वसम्मति से चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष
    राजनीति

    विधायक वासुदेव देवनानी आज सर्वसम्मति से चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी गुरुवार को सोलहवीं विधानसभा के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे। अजमेर उत्तर से विधायक देवनानी ने विधानसभा सत्र के पहले दिन बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। देवनानी के सामने किसी ने नामांकन नहीं भरा।

    सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित विधायक देवनानी ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किये। विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा।

    प्रमुख सचिव शर्मा के समक्ष प्रस्तुत पांच नामांकन पत्रों में प्रथम नामांकन पत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्ताव को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अनुमोदन किया। दूसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्ताव को विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने अनुमोदन किया। तीसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्ताव को विधायक राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार चौथे नामांकन पत्र में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रस्ताव को विधायक चन्द्रभान सिंह चौहान ने अनुमोदन किया। पांचवे नामांकन में विधायक हनुमान बेनीवाल के प्रस्ताव को विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया।

    इससे पूर्व बुधवार को सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन करीब तीन घंटे सत्र चलने के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे सहित 191 विधायकों ने शपथ ली। अनुपस्थित आठ विधायक संभवत: आज शपथ लेंगे, इनमें भाजपा के तिजारा से विधायक महंत बालकनाथ, नदबई से विधायक जगत सिंह, बांदीकुई से विधायक भागचंद टाकड़ा, निंबाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी, वैर से बहादुर सिंह कोली तथा कांग्रेस के बागीदौरा से विधायक महेंद्रजीत मालवीय, दांतरमगढ़ के विधायक वीरेंद्र सिंह और रायसिंह नगर विधायक सोहनलाल नायक शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले, 6 की मौत
    Next Article लोहरदगा में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी कई मशीनों में आग लगाई
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाए केंद्र : सुप्रियो

      May 26, 2025

      राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री के आवास, हुआ स्वागत

      May 26, 2025

      बिजाना के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए सुदेश

      May 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version