Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बेगूसराय में कचड़ा चुनते नजर आए सांसद राकेश सिन्हा
    बिहार

    बेगूसराय में कचड़ा चुनते नजर आए सांसद राकेश सिन्हा

    adminBy adminDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। प्रधानमंत्री के स्वच्छता हमारा सामाजिक दायित्व मंत्र को आगे बढ़ाकर स्वच्छ बेगूसराय सुंदर बेगूसराय बनाने के लिए शनिवार को राज्यसभा सदस्य (सांसद) प्रो. राकेश सिन्हा ने जीडी कॉलेज में सफाई अभियान चलाया। झाड़ू और थैला लेकर सांसद को जीडी कॉलेज में सफाई करता देख बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो गए।

    सांसद के साथ क्रीड़ा भारती, अभाविप, एनसीसी, कॉलेज के छात्र-छात्रा एवं प्रोफेसर, खिलाड़ी भाजपा नेता एवं अन्य बुद्धिजीवी भी सफाई में शामिल हुए। पूरे कॉलेज परिसर की सफाई कर 20 बोरा से अधिक कचरा निकला गया। स्वच्छता अभियान में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सह मंत्री रणधीर कुमार, अभाविप के जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार, कॉलेज के अंग्रेजी विभागध्यक्ष कमलेश कुमार, भाजपा नेता राम कल्याण सिंह एवं बलराम सिंह भी शामिल थे।

    मौके पर प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि छोटी-छोटी पहल बड़े काम को जन्म देती है। महात्मा गांधी ने 1920 में स्वच्छता को रचनात्मक कार्य का हिस्सा बनाया था। लेकिन आजादी के बाद 2014 तक यह ठंडे बस्ते में रहा। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान शुरू किया। यह कोई कर्मकांड नहीं, लोगों को संदेश है कि आप स्वच्छता को नैतिक दायित्व समझें। आज अधिकारों की बात होती है, लेकिन कर्तव्य की बात भी होनी चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान का असर पूरे देश में है। बेगूसराय में स्वच्छता की स्थिति ठीक नहीं है, शहर के हर हिस्से में गंदगी है। जीडी कॉलेज के प्रांगण में हजारों लोग रोज आते हैं, यहां इतनी गंदगी गलत है। स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का नरेन्द्र मोदी का यह मंत्र एक क्षण नहीं, बल्कि सालों भर दायित्व निभाने का है। सभी लोग समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाएं। इससे स्वच्छता होने के साथ-साथ जागरूकता होती है।

    सफाई से हमारा शहर देश के सबसे साफ इंदौर की तरह बन सकता है। हम चाहे लें तो बेगूसराय को भी इंदौर बना सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ने स्वयं झाडू पकड़ कर सबको साथ ले स्वच्छ रहने स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। दलगत भावना और सभी प्रकार संकीर्णता से ऊपर उठकर स्वच्छता बनानी जरूरी है। स्वच्छता शहर की पहचान और अस्मिता है। यहां से गुजरने वाले लाखों लोग जब शहर को स्वच्छ देखेंगे तो उनके बीच व्यापक संदेश जाएगा।

    बेगूसराय में सड़क के दोनों ओर पौधारोपण की कमी है, तभी तो वायु प्रदूषण का स्तर 450 पर पहुंच गया। यह बहुत खतरनाक है, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है, छोटी बीमारियों में मौत हो रही है। विकास से होने वाली स्थिति से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। चिमनी जैसे प्रदूषण के कारण लोगों की मौत हो रही है। बेगूसराय में बड़ी-बड़ी कंपनियां काम कर रही है। इनके पास करोड़ों का सीएसआर फंड है, उस फंड का उपयोग अदृश्य माध्यम से कहीं और हो रहा है।

    प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता की पहल होनी चाहिए। महात्मा गांधी और विनोबा भावे ने राजनीति से अलग रहकर समाज में काम करने वालों को मंच दिया था। उन्होंने इस प्रयास से देश को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजनीति से अलग जाकर देशवासियों को ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है। जिसमें हर कोई सक्रिय होकर समाज में अपना दायित्व निभा सकते हैं। हम सब मानें कि स्वच्छता हमारा नैतिक दायित्व है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएमएफ के कार्यकारी निदेशक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर को सराहा
    Next Article सीएम नीतीश के स्वास्थ्य में सुधार , सोमवार को जनता दरबार में होंगे शामिल
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास

      May 13, 2025

      सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह का जलवा बरकरार

      May 13, 2025

      गंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, तीन की मौत, दो को बचाया गया

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित
      • सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग
      • मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
      • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी
      • आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version