नई दिल्ली। कर्नाटक में एक 42 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर बिजली के खंभे से बांधने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडबल्यू ) ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।

रेखा शर्मा ने आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। यह टीम आज कर्नाटक रवाना होगी। आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से 17 दिसंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर को बेलगावी जिले में इस महिला को उसके बेटे के एक लड़की के साथ भाग जाने के बाद नग्न कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला के घर में आग लगा दी गई। इस घटना में पुलिस ने अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version