रांची। माओवादी सबजोनल कमांडर अघनु गोंझू से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) पूछताछ कर रही है। एनआइए की रांची शाखा ने अघनु गोंझू को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। लातेहार पुलिस ने इस साल 28 अक्टूबर को अघनु गोंझू को गिरफ्तार किया था। उस पर आठ लाख का इनाम घोषित था। झारखंड सरकार ने पांच लाख और एनआइए ने उस पर तीन लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
अघनु गंझू के खिलाफ 15 थानों में 78 केस दर्ज
लातेहार के एसपी ने बताया कि अघनु गोंझू पर लातेहार, गुमला, लोहरदगा और रांची जिलों के 15 थानों में करीब 78 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ के पास पुलिस पार्टी पर किये गये हमले का वह मुख्य आरोपी है। इससे पहले इस साल 13 जुलाई को एनआइए ने अघनु गोंझू के घर पर चंदवा इश्तेहार चिपकाया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



