Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
    दिल्ली

    सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष ने किया प्रदर्शन

    adminBy adminDecember 22, 2023Updated:December 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में आईएनडीआईए घटक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी और राजद सांसद मनोज झा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। ये लोग दलितों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमने देश को बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन बनाया है।

    खड़गे ने आगे कहा कि उच्च संवैधानिक पद पर बैठे लोग कहते हैं, ”मैं इस जाति का आदमी हूं, इसलिए मुझे अपमानित कर रहे हैं।” हमें सदन में नोटिस तक नहीं पढ़ने दिया जाता, तो क्या मैं ये कहूं कि मोदी सरकार दलित को बोलने भी नहीं देती!

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है। इसके लिए हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

    समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक है। विपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है।

    राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि “लोकतंत्र की हत्या हो गई है। अब विपक्ष को मिलकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करना है।

    सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि हमें उन लोगों से लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है, जो वर्तमान में सत्ता में हैं। संसद में सुरक्षा चूक मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर दोनों सदन में प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। उसके विरोध में आईएनडीआईए घटक दलों ने आज देशव्यापी प्रदर्शन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचौपारण पुलिस ने कोयला लदा ट्रक को चोरदाहा से पकड़ा
    Next Article हाई कोर्ट में पत्थर कारोबारी टिंकल भगत की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 जनवरी को
    admin

      Related Posts

      भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

      July 17, 2025

      महाराष्ट्र के नासिक में कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, दो घायल

      July 17, 2025

      स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में , मप्र के 8 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

      July 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़
      • भारत को अंतरिक्ष का ‘बॉस’ बनायेगी शुभांशु शुक्ला की यात्रा
      • कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां
      • अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
      • बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version