Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राहुल गांधी होश में आएं, सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान : गिरिराज सिंह
    Breaking News

    राहुल गांधी होश में आएं, सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान : गिरिराज सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2023Updated:December 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर देश में उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही हिजाब को लेकर भी लालू यादव और नीतीश कुमार पर सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि सम्पूर्ण भारत गौ, गंगा और गायत्री के उपासना करता है।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी यदि दक्षिण भारत-उत्तर भारत की पृथक परिकल्पना कर उन्माद फैलाना चाहते हैं। ऐसा करने वाले होश में आ जाएं, देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता से खिलवाड़ तथा सनातन के अपमान को राष्ट्र अब हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि जो गौ माता का सम्मान करना नहीं जाना, वह गोमूत्र और गौ माता को क्या जानेगा।

    भारत के सनातन संस्कृति में गौ माता, गोमूत्र और गाय के गोबर सबका महत्व और सम्मान है। राहुल गांधी और उसके सहयोगी होश में आ जाएं, वह भूले नहीं की हम लोग शंकराचार्य के वंशज हैं। शंकराचार्य ने ही पूरे देश को एक किया था। सनातन से कोई मत टकराएं, सनातन भारत की पहचान है, जो इससे टकराएगा, वह 2024 में साफ हो जाएगा। राहुल गांधी दक्षिण भारत और उत्तर भारत को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस शंकराचार्य ने पूरे भारत को एक किया था, वह दक्षिण भारत के ही रहने वाले थे। जब स्टालिन के लड़कों ने सनातन को समाप्त करने की बात कही थी, उसमें भी राहुल की सहमति थी। हम गौ माता और गौमूत्र को पूजते हैं। राहुल गांधी यह बात भूलें नहीं, सनातन को समाप्त करने की कोशिश करने वाला समाप्त हो जाएगा। इस बात को वह हल्के में नहीं लें।

    गिरिराज सिंह ने बिहार के ड्रेस कोड में हिजाब लागू करने को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार के राज में अब बिहार में शिक्षकों का सर तन से जुदा होगा, ड्रेस कोड में हिजाब आ गया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में जब हिजाब पर विवाद हुआ था, सर तन से जुदा करने की बात कही गई थी, उसमें भी लालू यादव और नीतीश कुमार की सहमति थी। दुर्भाग्य से बिहार में ड्रेस कोड में हिजाब आ गया है।

    शिक्षक और प्राचार्य को सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। नीतीश और लालू बताएं कि बिहार के सनातनी अब कहां जाएंगे। वोट की खातिर क्यों लालू यादव और नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। उन्होंने तेलंगाना के भावी मुख्यमंत्री के बयान को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बिहारी कुर्मी (ओबीसी) डीएनए का अपमान कर रहे हैं। इस गाली पर नीतीश कुमार चुप क्यों है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसभी के लिए आवास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर है मोदी सरकार : गिरिराज सिंह
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार

      July 18, 2025

      छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा

      July 18, 2025

      कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां

      July 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले- ‘तोहफे के लिए धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा’
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार
      • छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा
      • टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत
      • प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version