Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल के विदेश मंत्री का सनसनीखेज खुलासा: 200 से अधिक नेपाली नागरिक रूसी सेना में भर्ती, 100 से अधिक लापता
    विदेश

    नेपाल के विदेश मंत्री का सनसनीखेज खुलासा: 200 से अधिक नेपाली नागरिक रूसी सेना में भर्ती, 100 से अधिक लापता

    adminBy adminDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो सौ से अधिक नेपाली नागरिकों के रूसी सेना में भर्ती होने और उनमें से सौ से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी साझा की है। विदेश मंत्री ने कहा कि रूसी सेना की तरफ से युद्ध लड़ने वाले अधिकांश नेपाली नागरिकों की या तो मौत हो चुकी है या वो यूक्रेन में युद्धबन्दी बने हुए हैं।

    कुछ दिन पहले ही नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी करते हुए रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे सात नेपाली नागरिकों की मौत होने और चार के युद्धबन्दी के रूप में यूक्रेन में होने की जानकारी दी गई थी। विदेश मंत्री के उस बयान के बाद सैकड़ों ऐसे परिवार सामने आए हैं, जिन्होंने अपने अपने परिवार के किसी सदस्य के रूसी सेना में भर्ती होने की लिखित जानकारी कराई है। विदेश मंत्री एनपी साउद ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या ढाई सौ से अधिक है।

    विदेश मंत्री साउद ने इस बात का भी खुलासा किया है कि रूसी सेना में भर्ती होने की जानकारी देने वाले करीब 100 से अधिक परिवारों ने यह भी बताया है कि उनके परिजन या तो मारे गए हैं या युद्धबन्दी के रूप में यूक्रेन की जेल में हैं। साउद ने कहा कि यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारम्भ से ही नेपाल सरकार ने रूसी सेना में भर्ती होने या युद्ध में किसी देश के तरफ से युद्ध लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है फिर भी इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों का रूसी सेना में प्रवेश करना और रूस की तरफ से जारी युद्ध में सहभागी होना खतरनाक संकेत है।

    मंत्री साउद ने आशंका जताई है कि वहां करीब 200 से 300 के बीच में नेपाली नागरिकों के रूसी फौज में शामिल होने की जानकारी हमारे ही नागरिकों ने दी है लेकिन रूसी सरकार ने आधिकारिक रूप से कुछ दर्जन नेपाली नागरिकों के रूसी सेना में शामिल होने और उनमें से सिर्फ सात लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है।

    विदेश मंत्री साउद ने कहा कि रूसी सेना में सहभागी नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र, अन्तरराष्ट्रीय मानाधिकार संगठनों और रेडक्रॉस के जरिए अपने नागरिकों को रूस और यूक्रेन से वापस लाने को लेकर समन्वय किया जा रहा है। मंत्री साउद ने यह भी बताया कि मास्को में रहे नेपाली राजदूतावास भी रूसी प्रशासन के साथ समन्वय कर अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी का प्रयास कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि वहां कुछ और नागरिकों के भी जाने की सूचना मिलने के बाद हवाईअड्डे पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय यूक्रेन सरकार के संपर्क में है और यूक्रेन में बंदी बनाए गए लोगों को बचाने के बारे में यूक्रेन में नेपाली राजदूत उनसे बातचीत कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा संस्थाएं निभाएं अपनी सामाजिक भूमिका : दत्तात्रेय होसबोले
    Next Article सरना कोड की मांग पर भारत बंद की तैयारियों की समीक्षा की, 29 को निकलेगा मशाल जुलूस
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version