वेटिकन सिटी/नई दिल्ली। दुनिया में आज क्रिसमस की धूम है। गिरजाघरों को सजाया गया है। चर्चों में प्रार्थना सभा हो रही हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई प्रार्थना सभा में पोप फ्रांसिस ने वेटिकन सिटी में शांति के आह्वान का संदेश दिया। उन्होंने उदास स्वर में कहा, आज रात हमारे दिल बेथलहम में हैं। पोप फ्रांसिस इस दौरान इजराइल और हमास के बीछ छिड़े युद्ध से चिंतित दिखे।
पोप ने कहा-‘आज रात, हमारे दिल बेथलहम में हैं। बेथलहम में युद्ध के निरर्थक तर्कों और हथियारों के टकराव से शांति के राजकुमार की आत्मा कराह रही है।’ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारत के सभी चर्च रंग-बिरंगी रोशनी में डूबे रहे। मुंबई के सेंट माइकल चर्च में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा की गई। गोवा की राजधानी पणजी की सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई गईं। केरल के तिरुवनंतपुरम में भी ऐसा ही नजारा दिखा। देश के अन्य राज्यों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गिरजाघरों में सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



