भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को भागलपुर में कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतिश कुमार को खाना मिलता है। भोजन के लिए ही यह लोग बैठक में जाते हैं। वहां इंडी गठबंधन के लोग अलग अलग व्यंजन का रस लेते हैं। यह लोग किट्टी पार्टी करते हैं। एक दूसरे से विचार नहीं मिलते हैं और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही। भाजपा में कोई भी शामिल हो सकता है। एक मिसकॉल पर लोग भाजपा का सदस्य बन सकते हैं। लेकिन जदयू के लिए भाजपा का दरवाजा खुला नहीं है। नीतिश कुमार हमारे साथ थे तो अच्छे थे। अब न खुदा रहा न विशाले सनम न इधर के रहे न उधर के रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version