Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»नशे के खिलाफ पटना में अंजू बॉबी जॉर्ज के साथ दौड़े हजारों लोग
    बिहार

    नशे के खिलाफ पटना में अंजू बॉबी जॉर्ज के साथ दौड़े हजारों लोग

    adminBy adminDecember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। नशे के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में रविवार को मैराथन, हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन में एथलेटिक्स अंजू बॉबी जॉर्ज के साथ 10 हजार धावकों ने नशामुक्ति का संदेश दिया।

    आज के मैराथन का टैगलाइन रन फॉर नशामुक्त बिहार रहा। इसका मुख्य उद्देश्य नशामुक्त बिहार का संदेश देना था। फुल और हाफ मैराथन की शुरूआत सुबह 5.30 बजे से हुई, जिसके बाद 7 बजे से 10 किमी की दौड़ का आयोजन हुआ फिर 5 किमी की दौड़ सुबह 8.30 से आयोजित हुई। गांधी मैदान से गंगा पथ, अटल पथ होते हुए पानी टंकी फुट ओवरब्रिज तक दौड़ का आयोजन हुआ।

    दौड़ में केन्या और इथोपिया के 12, देश के अन्य राज्यों से 500 और बिहार के 9500 धावक शामिल हुए। पहली बार आयोजित हो रहे पटना मैराथन में 42 किमी की दौड़ में करीब 200 धावक शामिल हुए। 21 किमी के हाफ मैराथन में करीब 800 धावक शामिल हुए। शेष धावक 10 किमी और 5 किमी की दौड़ में हिस्सा लिए।

    अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा कि मुझे काफी खुशी हुई है। मैं दूसरी बार पटना आई हूं। युवाओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और एसबीआई के तरफ से यह काफी अच्छी पहल है। इसके लिए मैं एसबीआई को काफी धन्यवाद देना चाहती हूं। इस तरह का कार्यक्रम एसबीआई लगातार आगे भी करवाता रहे यही उनसे निवेदन है।

    उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की तरफ से भी नशा मुक्ति को लेकर काफी अच्छी पहल की गई है। हालांकि, यह एक दिन में संभव नहीं है लेकिन सरकार इसको लेकर सजग है और सरकार इसको लेकर काम कर रही है। यह काफी अच्छी बात है । मेरा मानना है कि नशा मुक्ति पुर देश में होनी चाहिए।

    मौके पर मौजूद मध्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एसबीआई के तरफ से भी यह अच्छी कोशिश की गई है। पिछले बार भी हाफ मैराथन की कार्यक्रम आयोजित करवाई गई थी। इस बार फुल मैराथन आयोजित हुआ है।

    सुरक्षा की थी खास व्यवस्था
    दौड़ के आयोजन को लेकर सुरक्षा के लिए 40 मजिस्ट्रेट के साथ 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक पुलिस के 500 जवान, 75 तकनीकी ऑफिसर्स, 150 वॉलेन्टियर्स भी तैनात थे। 20 सहायता स्टेशन और सभी श्रेणियों के लिए लीड वेहिकल का प्रबंध मौके पर मौजूद था। मैराथन का आयोजन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और एनईबी स्पोर्ट्स (एनईबी) के सहयोग से हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे महेंद्र सिंह धोनी
    Next Article बीसीएल सीजन 2, तिलकामांझी फाइटर और चंपानगर वॉरियर्स ने जीते अपने अपने मैच
    admin

      Related Posts

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version