Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»टनल हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मजदूर, जताया आभार
    Jharkhand Top News

    टनल हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मजदूर, जताया आभार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिंदगी जीत, घर पहुंचे,-हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत
    उत्तराखंड टनल हादसे में सुरक्षित निकाले गये झारखंड के सभी 15 मजदूर शुक्रवार शाम को रांची लौट आये। मजदूरों के साथ 12 परिजन भी शामिल थे, जो हादसे के बाद उत्तरखंड गये हुए थे। झारखंड लौटे मजदूर हवाई अड्डे से सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। उनसे बातचीत की। उनका हाल जाना। उन्हें बधाई दी। मजदूरों ने उनके साथ 17 दिनों तक टनल में फंसे होने का अनुभव साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की तरफ से हर तरह की मदद पहुंचाने के लिए आभार जताया।
    इससे पहले मजदूरों का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और विभागीय सचिव राजेश शर्मा एयरपोर्ट पर मौजूद थे। साथ ही भाजपा के प्रदेश नेता भी स्वागत करने वहां पहुंचे थे। सभी ने मजदूरों का स्वागत किया। मजदूरों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थीं। उन्हें सुरंग में 17 दिनों तक फंसा रहने के बाद वहां से घर तक की वापसी किसी जंग की जीत से कम नहीं लग रही थी। वह अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे।
    गौरतलब है कि दिपावली के दिन उत्तराखंड में टनल हासदा हुआ था। सुरंग में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे हुए थे। लंबे रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद उन्हें सुरंग से बाहर निकाला गया। इनमें झारखंड के भी 15 मजदूर थे। राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम को रेस्क्यू आपरेशन के दौरान भेजा था। ऋषिकेष में इनका इलाज होने के बाद ये अधिकारी मजदूरों को हवाई जाहज से वापस रांची लेकर आये।
    झारखंड के 15 मजदूरों के ये हैं नाम
    रांची : ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा गांव के मजदूर अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया और सुकराम बेदिया
    गिरिडीह : बिरनी के सुबोध वर्मा और विश्वजीत वर्मा
    पश्चिमी सिंहभूम : चक्रधरपुर प्रखंड के चेलाबेड़ा गांव के महादेव नायक
    खूंटी: कर्रा प्रखंड के गुमडू गांव निवासी विजय होरो, डुमारी गांव निवासी चमरा उरांव एवं मदुगामा गांव निवासी गनपाईत होरो
    पूर्वी सिंहभूम: डुमरिया प्रखंड के मानिकपुर गांव के रवींद्र नायक, रंजीत लोहार, गुणाधर नायक, बांकीशोल गांव के समीर नायक, कुंडालुका गांव का भुक्तु मुर्मू और डुमरिया गांव के टिंकु सरदार

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमात-ए-इस्लामी ने अजान पर प्रतिबंध की मांग खारिज करने वाले गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
    Next Article टनकपुर : 17 दिनों तक टनल में फंसे पुष्कर घर पहुंचे, लोगों ने किया जोरदार स्वागत
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version