Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

    adminBy adminDecember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पीएलजीए सप्ताह की 23वीं वर्षगांठ के लिए नक्सलियों ने लगाए बैनर और पोस्टर

    दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र के बारसूर -पल्ली मार्ग पर ब्रिज के पास शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए बैनर और पोस्टर के नीचे आईईडी लगा रखी थी। इसकी चपेट में आने से जवान घायल हुए हैं। दोनों जवानों को अस्पताल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने घटना की पुष्टि की है।

    नक्सली दो दिसंबर से आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह की 23वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बारसूर-पल्ली मार्ग पर बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाए हैं। यहीं पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी में लगा रखी थी।उधर, पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन शनिवार को नारायणपुर-ओरछा मार्ग में भी नक्सलियों ने सड़क पर पत्थर रखकर और पर्चे फेंककर जमकर उत्पात मचाया था। सुरक्षा बल के जवानों ने पत्थर हटाकर मार्ग बहाल किया है।

    नक्सलियों की दहशत के चलते आज ओरछा जाने वाली बसें बंद हैं । साथ ही बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार माइनिंग कंपनी के ठेकेदार एचएन झा को बताते हुए नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है।

    11 महीनों में 54 नक्सलियों की मौतः पीएलजीए सप्ताह को लेकर माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता नक्सली नेता समता ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि पिछले 11 महीनों में 54 नक्सलियों की मौत हुई है। आज (शनिवार) से 8 दिसंबर तक नक्सली पीएलजीए की 23वीं वर्षगांठ मनाएंगे। पिछले 11 माह में केंद्रीय समिति पोलित ब्यूरो सदस्य कटकम सुदर्शन समेत 54 नक्सलियों की मुठभेड़ और बीमारी सहित अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। इनमें 17 महिलाएं शामिल हैं। प्रेस नोट के अनुसार सबसे ज्यादा दंडकारण्य में 26, बिहार, झारखंड में 9 ,तेलंगाना में 6 ,एमएमसी जोन में चार और ओडिशा में पांच नक्सलियों की मौत हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य-एल1 मिशन के सौर पवन कण प्रयोग पेलोड के दूसरे उपकरण ने काम करना किया शुरू
    Next Article तमिलनाडु के करीब पहुंचा मिचौंग तूफान, भारी बारिश की चेतावनी
    admin

      Related Posts

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      भोपाल पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर लगाए नारे

      June 3, 2025

      मायावती ने दलित नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर बिहार सरकार को घेरा

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version