Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पश्चिम बंगाल: बशीरहाट चिमनी हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर
    राज्य

    पश्चिम बंगाल: बशीरहाट चिमनी हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर

    adminBy adminDecember 14, 2023Updated:December 14, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हैं।

    घटना बुधवार रात बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट भट्टे को दोबारा शुरू किए जाने के दौरान हुई। बशीरहाट के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है। हादसे के शिकार चौथे व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

    पुलिस के मुताबिक हादसे में बुरी तरह घायल दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि दो शव मलबे से निकाले गए। सभी मृतक ईंट भट्टा मजदूर थे। हादसे में घायल दो मजदूरों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। चिमनी ढहने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजा पीटर को हाइकोर्ट से मिली जमानत
    Next Article मप्रः वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव गुरुवार को लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ
    admin

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

      August 13, 2025

      ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version