पश्चिमी सिंहभूम। चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर गांव के ऊपर टोला के खेत में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का पुलिस ने शव बरामद किया है। महिला की दुर्ष्कम के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची चक्रधरपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इस महिला की आयु 45 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के गांवों के लोगों को भी पहचान के लिए बुलाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version