Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 09 दिसंबरः जब स्वामी विवेकानंद ने की थी बेलूर मठ की स्थापना
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 09 दिसंबरः जब स्वामी विवेकानंद ने की थी बेलूर मठ की स्थापना

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Copywright Alois Moosmann
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    09 दिसंबर 1898 को पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्वामी विवेकानन्द ने बेलूर मठ की स्थापना की। यह रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ का मुख्यालय है। इस मठ के भवनों के वास्तु में हिन्दू, इसाई तथा इस्लामी तत्वों का सम्मिश्रण है जो धर्मों की आपसी एकता का प्रतीक है। 40 एकड़ भूमि पर बने इस मठ के मुख्य प्रांगण में स्वामी रामकृष्ण परमहंस, शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद और स्वामी ब्रह्मानन्द की देहाग्निस्थल पर उनकी समाधियाँ व मन्दिर अवस्थित है। साथ ही रामकृष्ण मिशन के प्रमुख कार्यालय अवस्थित हैं। रामकृष्ण मठ व मिशन के इतिहास और विचारधारा को प्रदर्शित करने के लिए बाद के वर्षों में एक संग्रहालय भी यहाँ बनवाया गया। यह मठ भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। साथ ही स्वामी रामकृष्ण परमहंस तथा स्वामी विवेकानंद के विश्वभर में फैले श्रद्धालुओं के लिए यह पवित्र तीर्थस्थल है।

    अन्य अहम घटनाएंः

    2013- इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में 7 की मौत और 63 घायल।

    2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में ‘रम्या राजन’ और ‘पी.के. विनीथा’ ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने 8 मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।

    2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

    2007- पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।

    2006- पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।

    2003- रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।

    2002- जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।

    2001- यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

    2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।

    1998- रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।

    1992- प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।

    1946- संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।

    1941- चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1931- जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

    1924- हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

    1917- जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर क़ब्ज़ा किया।

    1910- फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर क़ब्ज़ा किया।

    1898- बेलूर मठ की स्थापना।

    1873- हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।

    1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

    1625- हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

    जन्म

    1961- आदित्य चौधरी – ‘भारतकोश’ और ‘ब्रजडिस्कवरी’ के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक हैं।

    1946- सोनिया गाँधी – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की धर्मपत्नी।

    1945- शत्रुघ्न सिन्हा- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और सांसद।

    1929- रघुवीर सहाय- हिन्दी साहित्यकार व पत्रकार।

    1929- देवीदास ठाकुर- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

    1919- ई. के. नायनार – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ थे, जो केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    1918- कुशवाहा कान्त- भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।

    1913- होमाई व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।

    1825- राव तुला राम- सिपाही विद्रोह के प्रमुख नायक।

    1484- संत सूरदास – महान् कवि।

    निधन

    2020- मंगलेश डबराल- हिन्दी कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार।

    2009- उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ- भारतीय तबला वादक।

    2007- त्रिलोचन शास्त्री- प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

    1983- शाहनवाज़ ख़ान – ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी थे।

    1971- महेन्द्रनाथ मुल्ला- भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

    1942- द्वारकानाथ कोटणीस- दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान चीन में निःस्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले भारतीय डॉक्टर थे।

    1924- गोविन्द सिंह राठौड़- भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।

    1761- ताराबाई – शिवाजी की पुत्री।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    बालिका दिवस (भारत)

    अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article बुद्धिजीवी मंच ने निकाली शिक्षा जागरूकता रैली
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version