पदभार लेते ही बोड़या पंचायत का औचक निरीक्षण किया
रांची। रांची के सहायक समाहर्ता आइएएस आदित्य पांडेय ने सोमवार को कांके प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री पांडेय ने बोड़या पंचायत का औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं मनरेगा योजना के बारे में जानकारी लिया। साथ ही योजनाओं की एंट्री की पद्धति का अवलोकन किया। उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारी/कर्मियों से कहा कि सभी कार्यालय ससमय आये और अपने दिये गये उत्तरदायित्व का का इमानदारी पूर्वक निर्वाहन करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version