Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मार्शल लॉ लगाने के मामले में दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति के नाम अरेस्ट वारंट जारी
    दुनिया

    मार्शल लॉ लगाने के मामले में दक्षिण कोरिया के निलंबित राष्ट्रपति के नाम अरेस्ट वारंट जारी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल। दक्षिण कोरिया की अदालत ने निलंबित राष्ट्रपति यूं सुक येओल के लिए गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दे दी है। येओल के लिए गिरफ्तारी और तलाशी वारंट मंगलवार सुबह जारी किया गया। येओल पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने के फैसले को लेकर महाभियोग लगाया गया था और उन्हें सत्ता से निलंबित कर दिया गया था।

    दि कोरिया हेराल्ड के मुताबिक सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय ने निलंबित राष्ट्रपति यूं सुक येओल के खिलाफ वारंट को मंजूरी दे दी है। दक्षिण कोरिया में किसी मौजूदा राष्ट्रपति के लिए जारी किया गया यह पहला गिरफ्तारी वारंट है।

    उल्लखनीय है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने 3 दिसंबर की रात नाटकीय घटनाक्रम में देश में मार्शल लॉ की घोषणा की थी। मार्शल लॉ लागू करने को लेकर उन्होने दावा किया था कि वह दक्षिण कोरिया को ‘देश-विरोधी ताक़तों’ से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर देश विरोधी ताकतों के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए मार्शल लॉ को जरूरी बताया था। हालांकि व्यापक विरोध और दबाव के बाद इसे वापस ले लिया गया। जिसके बाद उनके खिलाफ महाभियोग लगाया गया और सत्ता से निलंबित कर दिया गया। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया गया है।

    साल 1987 में दक्षिण कोरिया के संसदीय लोकतंत्र बनने के बाद कभी यहां मार्शल लॉ नहीं लगा था लेकिन राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने इसे लागू करने की कोशिश की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाल के आखिरी दिन सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी चमक बढ़ी
    Next Article यमन से दागी गई मिसाइल, इजराइल ने सीमा क्षेत्र में घुसने से पहले मार गिराने का दावा किया
    shivam kumar

      Related Posts

      बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

      October 13, 2025

      सरकार ने दी परिवार वालों को जानकारी-हमास के बंधक नेपाली नागरिक विपिन जोशी अब जीवित नहीं

      October 13, 2025

      हमास ने सात इजराइली बंधक रेडक्रॉस को सौंपे, अभी 13और छोड़े जाएंगे

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version