रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फडणवीस महाराष्ट्र को विकास एवं उन्नति के शिखर पर ले जायेंगे।

बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version