Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नदिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा पारकर फसल काट ले जा रहे हैं बांग्लादेशी, किसानों ने बीएसएफ से लगाई गुहार
    राज्य

    नदिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा पारकर फसल काट ले जा रहे हैं बांग्लादेशी, किसानों ने बीएसएफ से लगाई गुहार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। नदिया जिले के सीमावर्ती इलाकों में फसल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामला तेहट थाना क्षेत्र के साहापुर इलाके का है, जहां भारतीय सीमा के अंदर से फसलों की कटाई कर उन्हें चुराने का आरोप बांग्लादेशी लुटेरों पर लगाया गया है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से रात के अंधेरे में उनकी फसलों को काटकर चोरी किया जा रहा है।

    स्थानीय किसानों ने बताया कि गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को लुटेरे रात में काटकर ले जा रहे हैं। दिन के उजाले में भी सीमावर्ती खेतों से फसल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सीमा पर कड़ी निगरानी और तारबंदी के बावजूद फसल चोरी को रोकने में असफलता किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।

    किसानों ने बताया कि अब खेतों में काम करने के लिए भी उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को पहचान पत्र जमा करना पड़ता है और तय समय सीमा में वापस लौटना अनिवार्य होता है। बार-बार सीमा क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाती, जिसके चलते फसलों की निगरानी करना मुश्किल हो गया है।

    बीएसएफ की कड़ी कार्रवाई की मांग
    किसानों ने बीएसएफ से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि फसल चोरी पर लगाम नहीं लगाई गई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कई सीमावर्ती इलाकों में कंटीले तारों की बाड़ नहीं होने के कारण घुसपैठ और फसल चोरी जैसी घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।

    बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नाइट विजन कैमरे और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके निगरानी तेज की जा रही है। नदिया के साहापुर समेत अन्य प्रभावित इलाकों में “नो मैन्स लैंड” में काम करने वाले किसानों की 100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    बीएसएफ और बीजीबी के बीच बैठक की तैयारी
    बीएसएफ ने बताया कि इस मुद्दे पर बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) के साथ फ्लैग मीटिंग कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर 80 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
    Next Article बहरामपुर में युवा तृणमूल नेता पर फायरिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version