सिमडेगा। मस्कट, ओमान में 07 से 15 दिसंबर 2024 तक आयोजित महिला जूनियर एशिया कप 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मैच में चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर लगातार दूसरी बार विजेता बनी। विजेता 18 सदसयी भारतीय टीम में झारखंड के सिमडेगा जिला की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग और रजनी केरकेट्टा शामिल थीं और जिला की दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए गोल भी किये। इससे पूर्व भी इसी वर्ष 11 से 20 नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भी भारतीय महिला हॉकी टीम प्रतियोगिता में अपराजेय रहते हुए फाइनल मैच में चीन को ही 1-0 से पराजित कर इसमें भी लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। झारखंड के सिमडेगा जिला की ही बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में भी जिला की संगीता कुमारी के साथ ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल थीं। जिसमें तीनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और देश के लिए गोल भी किये थे।
इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में हिंदुस्तान के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ब्यूटी डुंगडुंग अपने घर सिमडेगा वापस लौटी। ब्यूटी डुंगडुंग के घर वापस आने पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के अगुवाई में संघ के पदाधिकारियों पैंखरासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, करिश्मा परवार, सुशीला कुजूर इत्यादि ने ब्यूटी डुंगडुंग के घर पहुंचकर उन्हें तथा उनकी माता जी को बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी बाजू टोली की रहने वाली हैं। बाल्य अवस्था से ही हॉकी की शुरूआत कर ब्यूटी मात्र साढ़े बारह साल की उम्र में झारखंड टीम से चयनित होकर जनवरी 2016 राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग ली। 2018 में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम से देश का प्रतिनिधित्व करने की शुरूआत कर जूनियर एशिया कप, जूनियर विश्व कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अब वह सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य हैं। अभी 12 जनवरी से महिलाओं के लिए अगली बार आयोजित हॉकी इंडिया लीग में भी वह बंगाल टाइगर की टीम से खेलती हुई नजर आयेंगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



