Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, 200 परिवारों का उजड़ा आशियाना
    Top Story

    रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, 200 परिवारों का उजड़ा आशियाना

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रेलवे ने रविवार को जिला प्रशासन के सहयोग से बायपास रोड पर स्थित रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाया है। अतिक्रमणकारियों के विरोध के बीच आरपीएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को 75 से अधिक अवैध घर तोड़ दिये। अतिक्रमण हटाने के दौरान बायपास रोड जाम रहा। इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया था, जिसमें 117 अवैध दुकानों, मकानों और झोपड़ियों को बुलडोजर से ढाह दिया था। इस तरह दो दिनों तक चले अभियान में 200 परिवार बेघर हो गये। बता दें कि एक महीने पहले रेलवे ने नोटिस दिया। प्रशासन ने शुक्रवार की शाम में अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी।

    अपने आशियाने को उजड़ता देख आंखों से छलक पड़े आंसू
    इधर 20 सालों से अधिक समय से रह रहे लोग अपने आशियाने को उजड़ता देख उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। सामान भी सड़कों के किनारे बिखरे पड़े हैं। इनमें से कुछ लोग अपने सामान के साथ नये आशियाने की तलाश में निकल पड़े. जबकि कुछ वहां चिंतिंत बैठे हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि कही रेंट पर घर नहीं मिला है, जब तक कुछ व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक रोड पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी है।

    ओवरब्रिज और रेलवे लाइन का होना है निर्माण
    रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर लाइन प्रफुल बड़ा ने बताया कि बिरसा चौक पर मौजूद पुराने ओवरब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाना है। नया ब्रिज करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा। इसे दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नये ब्रिज के नीचे दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछायी जायेगी और इसे यार्ड से जोड़ा जायेगा। बता दें सात वर्ष पहले रेलवे का एक ब्रिज बनाया गया था। जिससे एचइसी की ओर से बिरसा चौक और हिनू की ओर आवागमन होता है। लेकिन पुराने ब्रिज के संकीर्ण होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article3 जनवरी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगी : मोर्चा
    Next Article रांची के नामकुम में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version