रांची। झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार 250 करोड़ रुपये इस वित्तीय वर्ष देगी। विशेष वित्तीय सहायता योजना के तहत भारत सरकार ने झारखंड से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा था। मुख्य सचिव ने इस संबंध में पर्यटन विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है और तत्काल 100 करोड़ की योजना का प्रस्ताव तैयार करके भारत सरकार को भेजने को कहा गया है। हालांकि, कुल 250 करोड़ रुपये की राशि इस मद में मिलनी है।

पर्यटन सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत नेतरहाट कंप्रहेंसिव प्लान तैयार किया गया है, जिसकी राशि 45 करोड़ रुपये की है। नेतरहाट में होटल का भी निर्माण किया जायेगा। मंत्रिपरिषद से इसकी जल्द मंजूरी ली जायेगी। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न पर्यटक क्षेत्रों को चिह्नित किया जायेगा। इनमें प्रमुख पर्यटन स्थल, फॉल, होटल मंदिर परिसरों का विकास किया जाना है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version